फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच शुरू होने के बाद आरोपितों का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच शुरू होने के बाद आरोपितों का पता नहीं
विज्ञापन

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के ग्राम बरियरवा में बिना कार्य कराए वन विभाग की आईडी से भुगतान कराने के मामले में जांच शुरू होने के बाद से आरोपितों का पता नहीं हे। पुलिस ने भी विवेचना शुरु कर दी है। आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उनके पकड़े जाने के बाद ही फर्जीवाड़ा का राज सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आरोप है कि मनरेगा के तहत परतावल ब्लॉक के बरियरवा गांव में पोखरी के सुंदरीकरण के नाम पर 25 लाख 87 हजार 820 रुपये का भुगतान वन विभाग की आईडी से करा लिया गया। मामला सामने आने के बाद पहले परतावल ब्लॉक के बीडीओ ने एपीओ व वन विभाग के तीन कर्मचारियों समेत छह के खिलाफ केेेस दर्ज कराया। फिर उप प्रभागीय वनाधिकारी पकड़ी ने भी विभाग से जुड़े तीन लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना शुरू होने की भनक लगने के बाद से आरोपितों का पता नहीं है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे है। इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें