फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मरीज की मौत, 9 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक मरीज की मौत, 9 संक्रमित
विज्ञापन

महराजगंज। बुधवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। 9 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की सेहत की जांच समय-समय पर की जा रही है।
डिप्टी डॉ. आईए अंसारी ने बताय कि जिले में अब तक 12225 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय केस 207 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 11896 है। मृतकों की संख्या 122 है। वर्तमान में होम आइसोलेशन 122 मरीज हैं। 284 एंटीजन किट उपलब्ध है। अब तक 547886 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 533686 निगेटिव हैं। बुधवार को 1393 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 17 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले
नौतनवां। पंचायत भवन तरैनी में बुधवार को कोविड जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान टीकाकरण भी किया गया। जांच के दौरान पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि 125 लोगों ने कोविड जांच की गई। तिरैनी गांव के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा असुरैना गांव का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सभी लोगों को जरूरी दवा देकर होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें