महराजगंज। शुक्रवार को जनपद का मौसम तीन बजे शाम तक उमस भरा रहा। धूप की सक्रियता तो नहीं रही, लेकिन हवा का रुख शांत बने रहने से लोगों को भरपूर उमस का एहसास हुआ।
उमस से राहत के लिए लोगों ने घर के खिड़की-दरवाजों को भी खोल रखा था। दिन में तीन बजे के बाद बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31 डिग्री पहुंच गया।