फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शासन की प्राथमिकताओं को परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने यह बातें कहीं। बैठक में उन्होंने जनपद में संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस के निस्तारण में खराब प्रदर्शन पर सभी एडीओ (पंचायत) को प्रदर्शन सुधारने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को मिशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी परिषदीय विद्यालयों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव से पूर्व समस्त विद्यालयों को उक्त बिंदुओं पर संतृप्त करें। उन्होंने विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीेम ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी 25 जून से घर घर संपर्क अभियान चलवाएं और सुनिश्चित करें कि विगत वर्ष की तुलना में नामांकन वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें