फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फोटो अपलोड में खेल कर मनरेगा में गड़बड़ी

Tue, 04 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। आधा-अधूरा काम का मस्टररोल जारी कर मानव दिवस बढ़ाकर धन का बंदरबांट करने की बात सामने आ रही है। पोर्टल पर फोटो किसी और का, काम और नाम किसी और का दिख रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक 24, 25, 26, 27, 28 फरवरी और एक मार्च का मस्टररोल नंबर 11751, 52, 53 में 10-10 मजदूर काम करते दिखाए गए हैं। कार्य का नाम ग्राम पंचायत तेंदुअहिया में अम्माचरन के चक से छोटी नहर सहतू के चक तक कुलावा सफाई कार्य होना दिखाया जा रहा है, जबकि वह कुलावा अम्माचरन के चक से चंदर के खेत तक ही सफाई कराया गया है। बाकी उसी तरह घास-फूस से पटा पड़ा है।
मस्टरोल में रामचंद्र, चंद्रावती, ज्योति, विकी, सुनीता लक्ष्मीना, शांति मैना गुड्डी और वैशाली का नाम शामिल है, जो फोटो अपलोड किया गया है उसमें कुछ और लोगों का चेहरा नजर आ रहा है, जो मनरेगा मजदूरी करने नहीं जाते हैं। मजे की बात तो यह है वहां कोई कार्य नहीं हो रहा है। उसी तरह मस्टररोल नंबर 11755,56, में कार्य का नाम साधू बाबूलाल के खेत से रामनवल के चक तक कुलावा सफाई कार्य दिखाया जा रहा है, जो कार्य नहीं हो रहा है और मस्टररोल जारी है।
विज्ञापन

इसमें काम करने वाले मजदूर अनील, मुन्नार, केवली, मांगती, शंकर, जयप्रकाश, सुमन परमीला, संजय व इंद्रासन के नाम हैं, जबकि जो फोटो अपलोड किया गया है उसमें कोई और मौजूद है।
ग्राम पंचायत निवासी दशरथ, प्रहलाद व चंद्र ने बताया कि नहर में पानी आने के पहले काम हुआ था, तबसे बंद है। रोजगार सेवक रामशरन ने बताया कि काम पहले कराया गया था। अब मस्टररोल जारी कर मानव दिवस बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें