फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेल में पहुंचे सपा नेताओं से इरफान सोलंकी का हाल जाना

Tue, 07 Mar 2023 02:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महराजगंज जिला कारागार में बंद कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने सोमवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पहुंचे। उनके साथ विधायक डुमरियागंज सैयदा खातून भी विधायक का दुख-दर्द जानने पहुंचीं। सपा नेताओं ने करीब 20 मिनट की मुलाकात में विधायक इरफान का हाल जाना।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर भरोसा है। जनता पूरी हकीकत जान रही है। सत्ता पक्ष के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जेल में किसी प्रकार की समस्या होने की शिकायत नहीं की।

जानकारी के अनुसार, करीब लगभग दो माह पूर्व कानपुर से जिला जेल में भेजे गए सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने सपा के नेता समय समय पर पहुंचते रहते हैं। सोमवार को जेल में उनसे मुलाकात के बाद सपा के पूर्व अध्यक्ष विधानसभा माता प्रसाद पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को ताक पर रखकर संवैधानिक संस्थाओं के नियमों का धज्जियां उड़ाया जा रही हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष की आवाज का सम्मान होना चाहिए। कानून व्यवस्था के नाम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानपुर देहात में मां- बेटी को प्रशासनिक अमले ने जिस तरह से जिंदा जलने पर मजबूर किया, उसी से स्पष्ट हो जाता है कि इस डबल इंजन वाली सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है ।

विधायक सैयदा खातून एवं मणिंद्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी लोग डॉक्टर लोहिया और गांधी के विचारों को मानते हैं, इसलिए न्यायपालिका के ऊपर भरोसा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, दिलीप शुक्ला, कमरुज्जमा खान, सुमन ओझा, डॉ. राजेश यादव, दिलीप शुक्ला, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, विद्रेश कनौजिया, प्रफुल्ल चंद्र सागर, शमसूल होदा खान, सत्यपाल यादव, विजय यादव आदि ने पूर्व अध्यक्ष विधानसभा का स्वागत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें