फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1,625 करोड़ के निवेश पर मुहर, नौ हजार को मिलेगा रोजगार

Wed, 25 Jan 2023 05:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल माहौल बना है। पहले संसाधन व सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से निवेशक निवेश करने से कतराते थे। योगी सरकार ने दोनों ही क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है। जिले में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। उम्मीद है कि निवेशक अपने कार्यों से जिले के आर्थिक विकास की रफ्तार को बढ़ाने का कार्य करेंगे।
 
विज्ञापन
आईटीएम चेहरी में इन्वेस्टर्स मीट में व्यापारियों के साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेहरी स्थित इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट(आईटीएम) सभागार में हुए निवेशक सम्मेलन में मंगलवार को उद्यम के विकास पर मुहर लगाई गई। 143 निवेशकों ने विभिन्न क्षेत्रों में 1,625 करोड़ रुपये निवेश की इच्छा जताई। इससे नौ हजार लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही जिले में उद्यम का बेहतर माहौल भी स्थापित होगा। नौ निवेशकों को अनुबंध पत्र को भी सौंपा गया।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल माहौल बना है। पहले संसाधन व सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से निवेशक निवेश करने से कतराते थे। योगी सरकार ने दोनों ही क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है। जिले में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। उम्मीद है कि निवेशक अपने कार्यों से जिले के आर्थिक विकास की रफ्तार को बढ़ाने का कार्य करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि भूमि संबंधी समस्याओं के निदान की दिशा मेें पहल होगी। संचालन अविनाश पांडेय ने किया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी, सहायक प्रबंधक मनीष जैसवार, राकेश जायसवाल समेत अन्य अधिकारियों ने भी विभाग की ओर से निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान विजय जायसवाल, महेंद्रानंद जायसवाल, मनोज, गौरीशंकर गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में कृषि आधारित उद्यम का होना आवश्यक है। कृषि से जुड़े उद्यम के लगने से स्थानीय युवाओं का पलायन रुकेगा। -वीरेंद्र चौधरी, विधायक फरेंदा निवेशकों पर जिले के विकास का भविष्य निर्भर है। सभी पूरी तत्परता से कार्य करते हुए जिले के विकास में सहभागी बनें। -जयमंगल कन्नौजिया, विधायक सदर

विकास में उद्यमियों की भूमिका अहम है। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन से प्रदेश के साथ देश के विकास को गति मिलेगी। -ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक पनियरा
निवेश व रोजगार को बढ़ावा देने में उद्यमियों की अच्छी भूमिका होती है। उद्यम स्थापित होने से जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।-गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
निवेश के इच्छुक लोगों को सुविधाजनक तरीके से लाभ दिलाने के लिए इंवेस्टर्स डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन की सुविधा है। इच्छुक लोग आवेदन कर लाभ उठाएं। -उदयनरायन मिश्र, परामर्शदाता एक जनपद एक उत्पाद
19 क्षेत्रों में निवेशकों की ओर से निवेश में रुचि दिखाना महत्वपूर्ण है। जिले का निवेश 3,000 करोड़ रुपये हो, इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी। -अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्यम
निजी विश्वविद्यालय के क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की इच्छा है। 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। प्रशासन भूमि उपलब्ध करा दे तो जहां विश्वविद्यालय की स्थापना करा दी जाएगी, वहीं 500 लोगों को स्वरोजगार भी दिया जाएगा। -विजय सिंह, निवेशक

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने इन्हें दिया अनुबंध पत्र
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने जिन निवेशकों को अनुबंध पत्र सौंपा है उनमें पवन जायसवाल को फ्लोर मिल, विकास गुप्ता को एल्युमिनियम प्लांट, शांतनु जायसवाल को होटल, सुधाकर जायसवाल को प्लाई व लेमिनेट, जीतनदीप जायसवाल को रिंग मेकिंग यूनिट, अनिल सिंह को टेक्सटाइल फैक्ट्री, राकेश गुप्ता को मिनी सिटी माल, बागेश्वर सिंह को सोसाइटी डेवलपमेंट व फूलचंद अग्रवाल को मैदा सूजी यूनिट लगाने के लिए अनुबंध पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


राइसमिल ट्रेड निवेशकों की पहली पसंद
जिले में निवेश में रुचि लेने वाले 143 निवेशकों में सबसे अधिक 62 निवेशक राइसमिल ट्रेड के हैं। होटल व फ्लोर मिल ट्रेड में 11-11, हास्पिटल व डेयरी ट्रेड में छह-छह, फर्नीचर उद्योग में चार, एथेनाल, वेयर हाउस, शिक्षा र्व इंट व्यवसाय ट्रेड में तीन-तीन , प्लास्टिक व स्टील ट्रेड में दो-दो तथा फर्टिलाइजर, सोलर प्लांट, पोल्ट्री, हाउसिंग, गुड़, टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में एक-एक एवं 21 अन्य ट्रेड हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें