फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव-गांव पहुंच रही जांच टीम, पता कर रही बीमारी

Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में उप केंद्रों पर स्क्रीनिंग के जरिए बीमारी का पता लगाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बारे में दिशा निर्देश दिया गया है। लक्ष्य के अनुसार सभी को स्क्रीनिंग कर बीमारियों को सूचीबद्ध करना है। हर व्यक्ति के स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर बीमारी के लक्षणों की जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारियों का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। टीबी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हेपेटाइटिस-बी, गर्भावस्था की जांच, डेंगू, मलेरिया,फाइलेरिया सहित 14 तरह की जांच की सुविधा है। जिले में कुल जनसंख्या 3,11,0118 के सापेक्ष 1,35,2907 लोगों का स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभी तक अक्तूबर माह में 31073 लोगों की स्क्रीनिंग जांच हुई है। बृजमनगंज में 97466 लक्ष्य के सापेक्ष 1658 धानी में 68243 लक्ष्य के सापेक्ष 1159, फरेंदा में 103784 लक्ष्य के 5715, घुघुली में 115864 लक्ष्य के सापेक्ष 2528, लक्ष्मीपुर में 106756 लक्ष्य के सापेक्ष 1711, सदर में 118466 लक्ष्य के सापेक्ष 4510, नगरीय पीएचसी शहर में 3547 लक्ष्य के सापेक्ष शून्य जबकि मिठौरा में 124293 लक्ष्य के सापेक्ष 942, नौतनवा में 127057 लक्ष्य के सापेक्ष 1894, निचलौल में 132664 लक्ष्य के सापेक्ष 4535, पनियरा में 112027 लक्ष्य के सापेक्ष 2202 वहीं परतावल में 128152 लक्ष्य के सापेक्ष 1746 इसके अलावा सिसवा में 114588 लक्ष्य के सापेक्ष 2473 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें