फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जांच में अनाधिकृत रूप से चलते मिले कोचिंग संस्थान, कराया बंद

Wed, 06 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में अनाधिकृत रूप से संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग का डंडा चलना शुरू हो गया है। जांच के लिए गठित टीम ने मंगलवार को विभिन्न जगहों पर संचालित चार कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद व सुभाषचंद के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम ने मंगलवार को फरेंदा में यूपी मैथस स्टडी प्वाइंट, टारगेट कोचिंग क्लासेज पिपरा विश्वंभरपुर, एसपी इंस्टीट्यूट आनंदनगर व एक्सीलेंट क्लासेज महुलानी को मानक विहीन चलता पाकर बंद कराया। कोचिंग संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी कोचिंग बिना मानक के चलते मिली तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें