फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश, मौसम रहा सुहाना

Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजीव नगर और शास्त्रीनगर में जलभराव, तापमान में मामूली बढ़ोतरी
विज्ञापन


महराजगंज। दो दिनों से छाए बादलों के बीच रुक-रुककर हुई 69.1 मिमी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 55.0 मिमी और इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे तक 14.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते शहर के राजीव नगर और शास्त्रीनगर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों की तुलना में दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई। दिनभर कभी हल्की बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। एक जून से अब तक जिले में 793.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 966.3 मिमी मानी जाती है। इस तरह अब तक सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

आज भी बदली के आसार

मौसम विभाग के टीबी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को बना डीप डिप्रेशन दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा से गुजरने के बाद शुक्रवार आधी रात को डिप्रेशन में बदल गया। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ दिन और रात के तापमान में करीब एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें