नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव रतनपुर के मिश्रौलिया में मुख्य रोहिन नहर के हेड रेग्युलेटर के पश्चिम तरफ की इंटरलॉकिंग और खड़ंजा पहली बारिश में ही धंस गया। इससे उसकी गुणवत्ता की पोल खुल गई।
नौतनवा और लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के 65 गांवों के खेतों सिंचाई के लिए रतनपुर में रोहिन नदी पर लगभग 148 करोड़ की लागत से डिजिटल बैराज का निर्माण शासन की ओर से कराया गया है।
45 किलोमीटर लंबी नहर से 888 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। बैराज के पास रोहिन नदी के पानी आपूर्ति के लिए हेड रेग्युलेटर का निर्माण हुआ है, जहां से नहर में पानी छोड़ा जाता है। दो दिनों से हो रही बरसात से नहर के हेड रेग्युलेटर के पश्चिम तरफ की गई इंटरलॉकिंग और खड़ंजा पहली बरसात में ही धंस जाने से निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि मिट्टी भराई हुई थी। बरसात के चलते मिट्टी धंस गई है। जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।