फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो दिन निरस्त रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 04 Mar 2025 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने 5 एवं 6 मार्च को निरस्त कर दिया है। इसके चलते इस रूट के यात्रियों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से आधारभूत संरचना में विस्तार के क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-भटनी रेल पर बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लाॅक दिए जाने के कारण गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली 15105 छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस 05 एवं 06 मार्च को निरस्त रहेगी। इसी तरह नौतनवा से चलकर छपरा तक जाने वाली 15106 नौतनवा छपरा एक्सप्रेस 05 एवं 06 मार्च को निरस्त रहेगी। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम अंसारी ने बताया कि दो दिनों के लिए रेलवे प्रशासन ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें