फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज धूप ने बढ़ाई उमस, एक-एक डिग्री तापमान भी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेज धूप के कारण शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। तेज धूप के बीच हवा के शांत रहने व आर्द्रता 77 फीसदी के करीब रहने से उमस अधिक महसूस हुई। लगभग तीन बजे के आसपास बादलों की आवाजाही से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 32 रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई छिटपुट बारिश के बीच हवा में नमी भरपूर है। ऐसे में सुबह के समय धूप खिली तो दिन चढ़ने के साथ तल्ख होती गई। दोपहर 12 बजे से 2 बजे कि स्थिति ऐसी रही कि बाहर निकलने वालों को धूप चुभने लगी। हालांकि शाम तीन बजे के बाद बादलों की आवाजाही के बीच लगभग 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने सुकून लौटाने का काम किया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तन के चलते अगले दो दिन तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। छिटपुट बारिश हो सकती है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें