फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनपद में गठित होगी इंटेलीजेंस यूनिट

Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश के 43 जनपदों में एंटी करप्शन ब्रांच की इंटेलीजेंस यूनिट के गठन को मंजूरी मिली है, जिसमें महराजगंज जनपद भी शामिल है। इस यूनिट के सदस्य दफ्तरों की निगरानी सादे कपड़ों में करेंगे और इनकी पहचान गोपनीय रहेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में सिर्फ महराजगंज जनपद का नाम शामिल है। वहीं बस्ती मंडल से संतकबीरनगर जनपद का नाम है। जनपद के इंटेलीजेंस यूनिट का पर्यवेक्षण मंडल कार्यालय होगा।
सीडीओ अनुराज जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश की तरफ से इंटेलीजेंस यूनिट के लिए पत्र आया है जो 10 मार्च को ही जारी हुआ है। यूनिट के गठन व सदस्यों के लिए चयन की व्यवस्था उन्हीं के निर्देशन में पूर्ण होगा। प्रक्रिया को पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें