फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैरहाजिर आठ सीएचओ का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 12 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बैठक कर बृजमनगंज और धानी के सीएचओ के कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बृजमनगंज में तैनात 18 सीएचओ में से 8 अनुपस्थित पाए गए, जबकि धानी से केवल एक सीएचओ गैरहाजिर रहीं। इस पर सीएमओे ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बृजमनगंज के विभिन्न उपकेंद्रों से आठ सीएचओ की अनुपस्थिति दर्ज की गई है। इसमें बड़गो उपकेंद्र से महताब, बंजरहा से विजय कुमार, गोपालपुर से सिपाली गुप्ता, खरखोड़ा से किरण देवी नामदेव, लेहरा से रवीना और सौरहा से किरण शामिल हैं।
उन्होंने अधीक्षक धानी को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ सीएचओ को लक्ष्य अर्जित करने के लिए प्रेरित करें। अगर सुधार नहीं हुआ तो स्वयं अधीक्षक का वेतन भी रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें