फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैठक में अनुपस्थित औषधि निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी ने कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

महराजगंज। बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार ने कर, करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में औषधि निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि अगली बैठक में वे अब तक की गई कार्यवाहियों की कार्यवृत्ति के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
अपर जिलाधिकारी ने आबकारी, बाट-माप, मंडी समिति, जिला पूर्ति, गन्ना भुगतान, स्टांप, व्यापार कर, खनन तथा नगर पालिका/नगर पंचायतों द्वारा की जा रही वसूली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में 25-25 बकायेदारों की सूची के साथ उपस्थित हों। साथ ही जिन बकायेदारों के विरुद्ध आरसी जारी हो चुकी है और जिनका विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं है, उसे शीघ्र पोर्टल पर अपलोड कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक स्टांप को निर्देश दिया कि सभी उपनिबंधकों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि स्टांप चोरी तथा फर्जी रजिस्ट्री की घटनाएं न हों। यदि किसी क्रेता या विक्रेता के संबंध में संदेह हो तो आवश्यक जांच-पड़ताल के उपरांत ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व से संबंधित सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
बैठक में सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प आलोक शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, एआरटीओ मनोज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें