फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेट्रोलियम पदार्थ और रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

Fri, 27 Mar 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर के साथ की बैठक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सेल्स ऑफिसर को पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध है। इसलिए लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की खरीद करें एवं अनावश्यक भंडारण से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें