फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान सहित दो सचिवों पर एफआईआर कराने के निर्देश

Tue, 15 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शौचालय निर्माण में गंभीर अनियमितता सामने आने पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की। पूर्व ग्राम प्रधान और दो सचिवों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मदरहा ककटही में वित्तीय वर्ष 2015-20 के बीच शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए ग्राम पंचायत में शौचालयों के सत्यापन का निर्देश दिया गया।
जांच में 219 शौचालयों में 218 शौचालय मौके पर निर्मित नहीं पाए गए। जांच में पाया गया कि पूर्व ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिवों के मिलीभगत से कुल 2,61,6000 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया।जांच आख्या प्राप्त होने के उपरांत जिला पंचायत अधिकारी की ओर से नोटिस जारी करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा पूर्व ग्राम प्रधान नजरे आलम और तत्कालीन सचिव मिलिंद चौधरी व संतोष कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी (पं) लक्ष्मीपुर को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा है कि शासकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी (पं) को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें