फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उपायुक्त राज्यकर को नोटिस जारी करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी निकायों को राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया। राज्यकर विभाग की कर वसूली में विगत वर्ष की तुलना में कमी होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपायुक्त राज्यकर को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही लक्ष्य की तुलना में कम राजस्व वसूली करने वालों अधिकारियों को भी स्पष्टीकरण जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने परिवहन, विद्युत, आबकारी विभाग को राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने डीआईओएस को डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि आईजीआरएस निस्तारण में एसओपी का पालन अवश्य हो। उन्होंने प्रति न्यूनतम दो बार आईजीईएस पोर्टल को खोलें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी समय सीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस दौरान एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम नवनीत गोयल, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें