महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने चौक में विभिन्न विद्यालयों में स्थापित बूथों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चौक और प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में स्थापित बूथ पर बुनियादी सुविधा बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों की जानकारी ली और कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बूथों पर निर्धारित आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए, ताकि उन्हें कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने चौक प्राथमिक विद्यालय को आदर्श बूथ के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि बूथों के लिए निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार विद्यालय की सभी कमियों को समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि मतदान सकुशल संपन्न कराया जा सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण कर कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए। संवाद