लक्ष्मीपुर। वन रेंज लक्ष्मीपुर में बृहस्पतिवार को मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा ने एकमा डिपो और टेढ़ी क्षेत्र में स्थित वन विश्रामालय, सुरक्षा खाई, पौधशाला, ट्राॅम-वे परियोजना का निरीक्षण किया। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ब्रिटिश शासनकाल के ऐतिहासिक एकमा गेस्ट हाउस की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही पौधशाला की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एकमा डिपो स्थित वन विश्रामालय में गेस्ट हाउस की मौजूदा स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। विश्रामालय की दीवारों और फर्नीचर में दीमक लगने की समस्या को गंभीरता से लिया और मातहतों को दीमक नियंत्रण के लिए दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए। वन विश्रामालय को एक नया और आकर्षक स्वरूप देने की बात कही।
सुरक्षा खाई और पौधशाला की देखरेख के आदेश : एकमा वन विश्रामालय के निरीक्षण के बाद मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा ने सुरक्षा खाई और पौधशाला का अवलोकन किया। पौधशाला में उगाए जा रहे पौधों की गुणवत्ता और उनकी देखरेख पर विशेष ध्यान देने की बात कही।