महराजगंज। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश यादव ने सेखुई हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ पूनम भारती मरीजों को दवा वितरित करती मिलीं। सेंटर पर 11 मरीज थे। इसमें से अधिकांश को बुखार, खांसी और खुजली की समस्या थी।
निरीक्षण के दौरान एएनएम नीलम यादव मौके पर नहीं थीं। जानकारी मिली कि वे सीएचसी पर आयोजित बैठक में गई हैं। अधिकारियों ने सेंटर पर मरीजों की संख्या बढ़ाने और लोगों को नियमित जांच के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को हेल्थ वेलनेस सेंटर की सेवाओं का लाभ देने की अपील की गई। संवाद