फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश

Sun, 29 Sep 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 56 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने थे। इसमें से 50 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण हो रहा है, जबकि 6 आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने और अंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का लक्ष्य शासन से हर वर्ष मिलता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 56 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य मिला था। अब तक कुल 27 आंगनबाड़ी केंद्र ही बनाए जा सके। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 56 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का लक्ष्य मिला, जिसके सापेक्ष 50 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि छह आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ है।
सीडीओ ने अपूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन छह आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण नहीं हुआ है। उसके लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस दिए जाने के लिए डीसी मनरेगा और जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जनपद में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश सीडीओ ने दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के 56 आंगनबाड़ी केंद्रों में छह का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें