फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thu, 07 Aug 2025 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में बृहस्पतिवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सदर ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के एएनएम के कार्योें की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग, टीकाकरण और डिजिटल पोर्टल्स पर डेटा अपलोड करने में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डॉ. केपी सिंह ने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग शीघ्र पूर्ण करें।
उन्होंने गर्भवतियों का शत-प्रतिशत डेटा ई-कवच पोर्टल पर आठ अगस्त तक अपलोड करने और टीकाकरण सत्र के बाद बच्चों का डेटा यूविन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि 9 से 12 माह के बच्चों को टीका लगाए। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने सभी एएनएम को आशा कार्यकर्ताओं और सीएचओ के सहयोग से शत-प्रतिशत आभा आईडी बनवाने और आशा डायरी की जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सही हेड काउंट सर्वे से ही सटीक ड्यू लिस्ट तैयार होगी। अप्रैल से जून तक के टीकाकरण डेटा की समीक्षा में कम उपलब्धि पर एएनएम को सुधार की चेतावनी दी गई। यूनिसेफ की बीएमसी रिमझिम कसौधन ने बताया कि यूनिसेफ और अन्य सहयोगी संस्थाएं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 0-1 वर्ष, 1-5 वर्ष और 10-16 वर्ष के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कर शिशु मृत्यु दर कम करने में योगदान दे रही हैं। इस दौरान पूजा, राहुल, मनोरमा पटेल, एएनएम अनुराधा सिंह, साधना मद्देशिया, वंदना भारती, पुनीता, रागिनी चौधरी, प्रतिमा, पुष्पा, अनीता यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें