फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर लगवाएं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप : डीएम

Sat, 30 Dec 2023 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए एआरएम रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बसों का शेड्यूल इस तरह तैयार करें कि सभी तहसीलों में यात्रियों को बस की उपलब्धता हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सड़कों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही महत्वपूर्ण जगहों पर रोड साइनेज लगवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एआरटीओ को 15 जनवरी तक सभी विद्यालयों से स्कूल बसों से फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ को अनधिकृत रूप से संचालित एंबुलेंस के विरुद्ध प्रवर्तन बढ़ाने की बात कही।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के संदर्भ में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने और प्रवर्तन बढ़ाने के लिए एआरटीओ और पुलिस विभाग को निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीओ अनिरुद्ध कुमार, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, एआरटीओ नरेंद्र यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें