महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने शुक्रवार को सुभाष नगर वार्ड में सीसी रोड का उद्घाटन किया। वहीं, सक्सेना नगर वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।
सुभाष नगर वार्ड में सीसी रोड का उद्घाटन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से वार्ड के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और सड़क व्यवस्था बेहतर होगी। दोनों वार्डों में उन्होंने नागरिकों से संवाद कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान निर्मेष मंगल, सभासद अमितेश गुप्ता, राहुल पांडेय, मकसूद खान, कुंदन सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, रिंकू तिवारी, सफाई नायक सतीश चंद सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।