फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में चार स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम निचलौल सत्यम मिश्रा। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
एसडीएम के निरीक्षण में चार स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी मिलने पर अधीक्षक से जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। जगदौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम सत्यम मिश्रा ने शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि दायित्व के प्रति लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका का जायजा लेने के दौरान पता चला कि डॉ. प्रदीप, स्टॉफ नर्स मनोरमा, साधना का एक दिन पहले से हस्ताक्षर बना है मगर वह अनुपस्थित मिलीं। यह भी पता चला कि स्वास्थ्यकर्मी शकील अहमद बिना सूचना के तीन दिन से अनुपस्थित हैं। उन्होंने पैथॉलाजी वार्ड, नेत्र और होम्योपैथ विभाग में पहुंचकर मौजूद मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। उसके बाद सुपरवाइजर कक्ष में गए। जहां पर सुपरवाइजर विजय लक्ष्मी उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य संबंधी रजिस्टर का जायजा लिया। शौचालय के बाहर गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रभारी अधीक्षक से नाराजगी जताई। एसडीएम सत्यम मिश्रा का कहना है इस मामले की जांच की जा रही है। दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें