फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों को मुआवजे के लिए किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम विजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने अधिग्रहण से प्रभावित मकानों व जमीनों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

ठूठीबारी। महराजगंज से ठूठीबारी होते हुए नेपाल बॉर्डर तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों और जमीन के मुआवजे को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम विजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने ठूठीबारी में अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले मकानों और जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

साथ ही संबंधित अधिकारियों से मकानों की स्थिति, उनके क्षेत्रफल का सत्यापन कर मकानों और जमीन की सूची का मिलान कराया ताकि मुआवजा देने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इस दौरान एसडीएम विजय कुमार यादव ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मुआवजे से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पात्र लोगों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिग्रहण से प्रभावित सभी मकानों और जमीन का सही आकलन कर रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें