फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छठ महापर्व के अवसर पर फरेंदा क्षेत्र में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सोमवार को उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्रन्द्र गौतम और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने फरेंदा स्थित दुर्गा मंदिर घाट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ड्रोन कैमरे के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई थी। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घाटों के आसपास पुलिस पिकेट, होमगार्ड और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें