फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मासूम ने निगला सिक्का, हालत गंभीर

Tue, 12 Mar 2024 11:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के गेड़हवा गांव में सोमवार को एक मासूम सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ते देख परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गेड़हवा निवासी आदम हुसैन का तीन वर्षीय बेटा अलफियान सिक्का लेकर खेल रहा था। इसी दौरान मासूम अचानक सिक्का निगल लिया। सिक्का मासूम के गले में जाकर फंस गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा की एक्स-रे की मदद से गले में फंसे सिक्का को निकालने के लिए काफी कोशिश की गई। सफलता न मिलने पर मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें