फरेंदा। फरेंदा धानी मार्ग पर रविवार की सायं सात बजे के करीब बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिधवारी टोला भरपुरवां निवासी सुनील चौरसिया का 12 वर्षीय पुत्र सनी चौरसिया रविवार सात बजे के करीब साइकिल से कहीं जा रहा था। फरेंदा से धानी की तरफ जा रहे बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में साइकिल सवार सनी और बाइक सवार अखिल यादव 17 वर्ष निवासी रामनगर उसका बाजार सिद्धार्थनगर व निखिल यादव 19 निवासी करमवा बांसी सिद्धार्थनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सनी को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार दोनों युवकों को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार करने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।