फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम डिगुरी टोला शीतलपुर निवासी अशोक मद्धेशिया को गांव के ही दो युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर चोटें पहुंचाई है। घटना शनिवार 11 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई।
विज्ञापन

अशोक मद्धेशिया ने तहरीर देकर बताया कि वह पनियरा बाजार से काम करके घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव में ही किशन राजभर और विशाल ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अशोक ने उन्हें मना किया तो दोनों आरोपियों ने भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी किशन राजभर और विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें