- जिले के लगभग 150 विद्यालयों में चलती है गतिविधियां, शेष में भी बढ़ावा देने की होगी पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले उन विद्यालयों में भारत स्काउट-गाइड को प्रभावी बनाने की पहल होगी जहां पर अभी यह गतिविधियां नहीं संचालित होती हैं। इसके लिए स्काउट-गाइड संगठन की ओर से पहल प्रारंभ की गई है।
भारत स्काउट-गाइड की ओर से जिले में संचालित होने वाले जूनियर से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान के लगभग 2500 से अधिक विद्यालयों में स्काउट-गाइड की गतिविधियों को संचालित किया जाना है। जागरूकता दिखाने वाले लगभग 150 से अधिक विद्यालयों में यह गतिविधियां चलाई जा रही हैं। शेष बचे विद्यालयों में भी अब धीरे-धीरे गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से पहल की जा रही है। इसे व्यापकता देने के लिए बुधवार को संगठन की बैठक होगी, जिसमें जिम्मेदारियों को भी बांटा जाएगा।
भारत-स्काउट-गाइड को जिले में और प्रभावी बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बड़ी संख्या में वंचित विद्यालयों को भी स्काउट-गाइड की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
संजय मिश्रा, जिला सचिव भारत स्काउट गाइड