नौतनवा । थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला लालपुर में मंगलवार को रुपये के लेनदेन को लेकर जीजा-साले में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें जीजा घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला लालपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने साले से रुपये उधार लिए थे। कुछ दिनों बाद लौटाने के लिए कहा था। मंगलवार को साला रुपये की मांग करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसमें साले ने अपने जीजा के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद