महराजगंज। क्षय रोग (टीबी) को मिटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत मरीजों को इलाज के दौरान अब नि:क्षय मित्र सहयोग करेंगे। ये मित्र न केवल मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने और खिलाने में मदद करेंगे, बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी एकत्रित कर विभाग के आधिकारिक ग्रुप में साझा करेंगे।
इससे मरीजों की स्थिति पर निगरानी रखी जा सकेगी, और इलाज की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।जिले में अब तक 250 नि:क्षय मित्र बनाए जा चुके हैं। विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले दिनों में इस संख्या को और बढ़ाया जाए, ताकि हर मरीज को इलाज के दौरान पर्याप्त सहयोग मिल सके। वर्तमान में जिले में टीबी रोगियों के इलाज के लिए 30 केंद्र हैं। इन पर 2852 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, जनवरी से सितंबर 2025 के बीच जिले में कुल 4246 टीबी रोगी पंजीकृत किए गए हैं।