सिसवा बाजार ब्लॉक में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षत किया गया
सिसवा बाजार ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। विकास से संबंधित कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही कराने की सीख दी गई।
14वें वित्त आयोग से संबधित ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम विकास अधिकारियों को दी गई। बताया गया कि ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि परिसंपत्ति रजिस्टर अवश्य तैयार कर लें। मास्टर ट्रेनर जिला सहायक पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि समस्त ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में दीर्घकालिक व वार्षिक योजनाओं को तैयार किया जाए। जिला प्रोग्राम मैनेजर दिव्यांशु श्रीवास्तव ने कहा कि सभी विकास कार्यों में ग्राम पंचायत के सदस्यों की स्वीकृति जरूरी है।
ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से विद्युत कनेक्शन लेने पर जोर दिया गया साथ ही पात्रता चयन में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी गई। एडीओ पंचायत प्रेमधर मिश्र ने विकास कार्यों से संबंधित बारीकियों की जानकारी दी। प्रधान संघ अध्यक्ष नागेंद्र मल्ल, दिनेश तिवारी, नंदू यादव, जनार्दन यादव, विनोद गिरी, भोरिक यादव, सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, रामधारी प्रसाद, जनार्दन तिवारी, पवन गुप्ता, सेक्रेटरी आदि शामिल रहे।