फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की सफलता में जुटे सपाई

Fri, 29 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पनियरा में सपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
पनियर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सपा कार्यकर्ता एक से 10 मई तक साइकिल रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। कार्यकर्ता गांवों का भ्रमण करेंगे। रैली की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को बैठक कर रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


पनियरा ब्लॉक में सपा प्रत्याशी सुमन ओझा ने बैठक में कहा कि यदि हम सब मिलकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक सिर्फ पहुंचा दें तो लक्ष्य 2017 आसानी से पूरा हो जाएगा। सपा सरकार ने सभी चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। इससे आम जनता का विश्वास सपा के प्रति बढ़ता जा रहा है। अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सोच है कि साइकिल रैली के माध्यम से नेता गांवों की समस्याओं से रूबरू भी होंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नदीम खां, श्यामसुन्दर वर्मा, आफाक आलम, पन्नेलाल यादव, रामप्रताप यादव, जवाहर जायसवाल, देवता प्रसाद पांडेय, वीरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें