फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूली बच्चों को वनों और वन्यजीवों के बारे में दी जानकारी

Mon, 07 Oct 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। वन्य जीव सप्ताह के तहत सोमवार को वन विभाग ने स्कूली बच्चों को जंगलों के बीच स्थित दर्जीनियां ताल का भ्रमण कराया। इस दौरान वन विभाग के साथ ही वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य भी शामिल रहे। बच्चों को भ्रमण कराने के बाद उन्हें वन्य जीवों का मानव जीवन में महत्व बेहतर तरीके से समझाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के मन में अनेक प्रश्न भी आए। जिन्हें वन क्षेत्राधिकारी ने जवाब देकर संतुष्ट भी किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ ही तमाम ग्रामीण भी शामिल रहे।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की वन विभाग की ओर से एक से सात अक्तूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा था। इस दौरान वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में शहर स्थित एक स्कूल के बच्चों के साथ जंगलों के बीच स्थित पर्यटन स्थल दर्जीनियां ताल पहुंच उन्हें जंगल और ताल का भ्रमण कराया गया।
उसके बाद उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों को बताया की कई प्रजाति के वन्य जीव खतरे में हैं और लुप्त होने के कगार पर हैं जिन्हें बचाने के लिए आमजन के सहयोग की जरूरत है। इसी कड़ी में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद हुसैन ने वन्यजीवों का मनुष्य जीवन में महत्व और जैव विविधता के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी इस अभियान से जुड़ेगी तो अधिक लोगों को जागरूक किया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों को पेड़-पौधों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप, मोबिन अली, रामप्रसाद, पन्नेलाल, भोरिक यादव गोपाल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें