महराजगंज। जिले में टीकाकरण बेहतर तरीके से हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर तैनात एएनएम को नियमित टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण के सफल संचालन के लिए कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को नियमित टीकाकरण के फायदे से अवगत कराना, इसके रख-रखाव के तरीके व किस वक्त कौन सा टीका लगाया जाए कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। एएनएम को प्रशिक्षण देते हुए यूनिसेफ के राहुल सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों में होने वाले कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का आसान जरिया है।
चाइल्ड विशेषज्ञ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण के दौरान पड़ने वाले वैक्सीन से शरीर में रोग प्रति रोधात्मक क्षमता का विकास होता है। संवाद