फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहू-बेटी सम्मेलन में चुनौतियों से निपटने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यापति गांव में आयोजित सम्मेलन में 50 महिलाओं ने लिया भाग
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को सदर कोतवाली थाना स्थित बरवा विद्यापति गांव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में चुनौतियों से निपटने के लिए महिलाओं को जरूरी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित बहू-बेटियों से संवाद करके महिला संबंधित अपराध जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार आदि से लड़ने व निपटने के लिए उन्हें विभिन्न हेल्प लाइन/ साइबर हेल्प लाइन नंबरों से अवगत कराया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गांव की 50 बहू-बेटियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक ज्योति राय ने बताया कि जो पीड़ित महिलाएं व लड़कियां घर से बाहर थाने पर जाकर अपनी शिकायत नहीं कर पातीं, वह हेल्प लाइन नंबरों के जरिए समस्या का निराकरण करा सकती हैं। शुरुआत में ही शिकायत कर देने से समस्या का निराकरण हो जाएगा। सम्मेलन में उपनिरीक्षक ज्योति राय, नीलम यादव, चन्दा यादव, साधना चौबे, सुशीला देवी, पूनम देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें