फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-कवच और यूविन पोर्टल पर मिलेगी कार्यक्रमों की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सरकार की ओर से ई-कवच व यूविन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल से सभी कार्यक्रमों को जोड़ा जा रहा है। अब आशाएं भी सभी कार्यक्रमों की सूचना ऑनलाइन ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं। ई-कवच व यूविन पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारियां फीड की जा रही हैं। इस क्रम में अब पोर्टल पर टीकाकरण का डाटा फीड होने लगा है। रोजाना कितने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है और कौन सा टीका लगाया जा रहा है। यह सब जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन फीड की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला के अनुसार, ई-कवच और यूविन पोर्टल के जरिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्यों की प्रगति को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा, परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल और संचारी रोग नियंत्रण जैसे कार्यक्रमों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक नगरीय पीएचसी और इसके अलावा 422 स्वास्थ्य उपकेंद्र और 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन सभी केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ई-कवच और यूविन पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें