फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उद्योगपतियों की झोली भर रहे हैं मोदी’

Thu, 07 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्र सरकार ने विदेशों से काला धन लाकर देश के गरीबों के खाते में भेजने की बात कहकर उनके वोट के दम पर बहुमत से सरकार बनाई।
विज्ञापन


लेकिन मोदी ने काला धन लाना तो दूर देश गरीब किसानों के खून पसीने की कमाई का अरबों रुपया विजय माल्या जैसे उद्योगपतियों द्वारा भारत से ले जाने दिया। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों, किसानों के विकास की बजाय अमीर उद्योगपतियों के झोली भरने का काम कर रही है।     

    उक्त बातें विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने ग्राम पंचायत कुनसेरवा के लोहिया ग्राम में चयन होने के बाद ग्रामीणों द्वारा बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। विधायक ने प्रदेश की सरकार गरीबों और किसानों के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व सड़क के विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार ने प्रदेश का जितना विकास किया उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से नौतनवा विधानसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 40 लोहिया ग्राम दिए हैं। जिससे उन गांवों की तस्वीर बदलने वाली है। कार्यक्रम का संचालन पप्पू पाठक ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामाकांत यादव, अश्वनी दूबे, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू दूबे, ग्राम प्रधान संजय तिवारी, दिलीप वर्मा, जय प्रकाश सिंह आदि लोग 
मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें