फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल-सब्जी लदी भारतीय गाड़ियां सीमा पर रुकीं

विज्ञापन
नेपाल के भैरहवा भंसार में रुकीं फल-सब्जी लदी गाड़ियां। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
फल-सब्जी लदी भारतीय गाड़ियां सीमा पर रुकीं
विज्ञापन

प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद देर शाम नेपाल रवाना हुए ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से सटे रूपन्देही जिले के भैरहवां भंसार कार्यालय पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी फल व सब्जी लदी भारतीय गाड़ियों को रोक दिया गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को देर शाम वाहनों को नेपाल रवाना किया गया।
नेपाल सरकार के नए फरमान से व्यापारियों व ट्रक चालकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। फल-सब्जी के छोटे कारोबारी रकम डूबने की आशंका से परेशान हैं। व्यापारी अंगद, प्रदीप, शहजादे, दीपक आदि ने बताया कि वह मौसमी फलों का कारोबार करते हैं। केला, अनार, सेव, नाशपाती, तरबूज आदि फल कुछ समय तक बंद गाड़ियों में रह सकते हैं, लेकिन अन्य फल जैसे अंगूर, अमरूद, पपीता, गाड़ी रुकते ही खराब होने लगते हैं। वहीं, चालक अमीर आलम, हनुमान प्रसाद, किशन कुमार, परवेज आदि ने बताया कि गाड़ियों के रुकने से फल और सब्जी बहुत तेजी से खराब होती है। दस-बीस प्रतिशत माल तो खराब हो ही जाता है। व्यापारी 50 प्रतिशत माल खराब होने का हवाला देकर पैसा काट लेते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद नेपाल सरकार ने पुन: भारत से आने वाले फल और सब्जियों को रसायन युक्त होने का हवाला देते हुए प्रवेश पर रोक लगा दिया था। साथ ही सभी कस्टम कार्यालयों को बगैर लैब टेस्ट के फल व सब्जी लदे भारतीय वाहनों को सीमा से पास नहीं करने का निर्देश जारी किया है। शुक्रवार को भारतीय फल-सब्जी लदी गाड़ियों को सरहद पर रोक कर वहां से 20 किमी दूर बुटवल कस्बे में स्थित प्रयोगशाला में नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद देर शाम वाहनों को सीमा से पास कर नेपाल रवाना किया गया।
विज्ञापन

भैरहवां कस्टम चीफ कमल भट्टराई ने बताया कि लैब टेस्ट होने के बाद शुक्रवार की शाम तक भारत से नेपाल फल-सब्जी लदी 32 गाड़ियां भेजी गईं। अन्य 24 गाड़ियों को रिपोर्ट आने के बाद सीमा से आगे के लिए पास किया जाएगा। नेपाल सरकार के आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें