फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भंसार शुल्क ज्यादा मांगने के विवाद में भारतीय पर्यटकों से बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कुशीनगर से पड़ोसी मुल्क नेपाल के नवलपरासी जिले के मदार स्थान मेले में जा रहे भारतीय पर्यटकों के साथ बुधवार की देर शाम को भंसार में अधिक रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि भंसार पर कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी निर्धारित भंसार शुल्क से अधिक मांग रहे थे, जिसको लेकर कहासुनी के बाद भारतीय पर्यटकों से बदसलूकी के साथ ही मारपीट भी हुई। मामले में महेशपुर इलाका प्रहरी कार्यालय में तहरीर देकर एक पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहरीर में कुशीनगर जिले के कुसमहाव निवासी नीरज शर्मा ने बताया है कि बुधवार की देर शाम महेशपुर में भंसार के नाम पर प्राइवेट कर्मियों ने अधिक पैसा मांगा, जिसको लेकर कहासुनी के दौरान उन पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित नीरज शर्मा ने प्रहरी पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी जानकारी मिली कि नेपाल की प्रहरी पुलिस को सौंपकर देर रात भारतीय पर्यटक मदार स्थान रवाना हो गए। इस संबंध में महेशपुर प्रहरी इंस्पेक्टर शुभराज बंम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें