फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत की चीनी से नेपालियों की दिवाली में घुलेगी मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सरकार जीटीयू के माध्यम से 25 हजार मीट्रिक टन चीनी का आयात करेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनौली। नेपाल सरकार दिवाली और भाई दूज से पहले भारत से 25 हजार मीट्रिक टन चीनी आयात करने जा रही है। वाणिज्यिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के निदेशक एवं सूचना पदाधिकारी आनंदराज पोखरेल ने बताया कि सरकार कोटा के माध्यम से 25 हजार मीट्रिक टन चीनी का आयात करेगी, ताकि पर्वों के दौरान चीनी की कोई कमी न हो।
निदेशक यह कहा कि उपभोक्ताओं को चीनी वितरण के लिए पुलिस प्रशासन को लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग सादे कपड़ों में कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों के गोदामों पर छापेमारी कर रहा है। मांग अधिक होने पर दशहरा के दौरान चीनी के खरीदा ज्यादा होती है। त्योहार पर लोगों को परेशानी न हो, इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। काठमांडो सहित तमाम जगहों में अभी भी इसकी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल वाणिज्य विभाग ने कहा कि नेपाल पुलिस नेपाल के सभी चीनी उद्योगों के स्टॉक रिकॉर्ड की जांच करेगी और उसके आधार पर बाजार में चीनी भेजने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की जाएगी। नेपाल में 160 रुपये नेपाली प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर चीनी बिक रही, इसलिए नेपाल पुलिस ने घाटी के सभी पुलिस सर्किलों को इसकी विशेष जांच करने के विशेष निर्देश दिए हैं। नेपाल में चीनी के बढ़ते मूल्य से लोगों को परेशानी हो रही है। बीते दिनों पहाड़ी क्षेत्र में चीनी ब्लैक में बिका था। निर्धारित कोटा के तहत ही भारत से नेपाल चीनी भेजी जाती है। इस बार त्योहार में नेपाल में समस्या बढ़ गई है। इस वजह से नेपाल सरकार ने भारत से चीनी मंगाने का निर्णय लिया है।
सोनौली कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने कहा कि सरकार कोटा सिस्टम बनाई है, उसी आधार पर चीनी भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें