संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय को कार्मिक प्रबंधन व अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा को कानून व्यवस्था व सुरक्षा प्लान का नोडल अधिकारी बनाया है। इसी प्रकार अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने कहा कि जिले में लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। सभी अपने दायित्वों को पूरी तत्परता से निभाएं।