महराजगंज। राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज नौतनवा के क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय मीडिया एकादश और नेपाल मीडिया एकादश के बीच में मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। मुख्य अतिथि एसएसबी सेकंड कमांडेंट वरुण कुमार और सोनौली के चेयरमैन हबीब खान रहे।
डिस्ट्रिक्ट किक्रेट एसोसिएशन महाराजगंज के सचिव कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय मीडिया क्रिकेट एकादश ने नेपाल मीडिया एकादश को 5 विकेट से हराया। नेपाल मीडिया एकादश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों के खेल में 14.5 ओवर खेलते हुए 108 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। नेपाल मीडिया एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 43 गेंद खेलकर कर 53 और मुहम्मद हबीब ने 14 गेंद खेलकर 11 रनों का योगदान दिया।
भारतीय मीडिया एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विनय ने 3, मुकेश ने 2, आलोक और अमित ने क्रमशः 1-1 विकेट प्राप्त किया। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय मीडिया एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों के खेल में मात्र 11.4 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भारतीय मीडिया एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अरविंद त्रिपाठी ने 52, अमित तिवारी ने 22, रोहित ने 12, पुनीत ने 10 रनों का योगदान दिया।
नेपाल मीडिया एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए भूवन ने 2, भीम ने 2 और प्रकाश ने 1 विकेट प्राप्त किया। अरविंद त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन 52 रनों का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अरविंद त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। अंपायर अभिषेक जोसवा और साबी जाफरी और थर्ड अंपायर संदीप अग्रहरि रहे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान, वैभव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वसीम खान, नंदलाल जायसवाल, अमित साहनी, अनूप जायसवाल, बीके जयसवाल, अजय रामचंद्र, अवनीश उपाध्याय, विनय यादव, राजा वर्मा मौजूद रहे।