महराजगंज। नेपाल में बिगड़ते हालात और तनाव के मद्देनजर महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर सघन निगरानी जारी है। सोनौली थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और एक स्कूटी बरामद की गई। बुधवार दोपहर 12:30 बजे, ग्राम भगवानपुर टोला रघुनाथपुर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने आकाश निवासी कैथवलिया सर्वजीत, थाना पुरंदरपुर को पकड़ा।
उसके कब्जे से सात लाख रुपये नकद और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि यह राशि अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही थी। यह जानकारी उपनिरीक्षक अमित रंजन सिंह ने दी।