फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संदेह पर भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस हुई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के संदेह पर भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस वापस
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत- नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल काठमांडू जा रही एक भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस को कोरोना के संदेह पर नेपाल पुलिस ने वापस कर दिया। सभी यात्री राजस्थान के रहने वाले हैं। जिन्हें बॉर्डर पर पहुंचने के बाद सोनौली सीमा से वापस भेज दिया गया। बृहस्पतिवार की शाम राजस्थान से 45 तीर्थ यात्रियों को लेकर एक भारतीय बस सोनौली पहुुंची और भारत में कागजी प्रकिया पूरी कर सभी यात्री नेपाल जाने के लिए बेलहिया कोविड हेल्प डेस्क पहुंचे, जहां भारतीय यात्रियों की जांच में पहले पांच यात्रियों में तीन एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले। इस पर उक्त बस के सभी यात्रियों को नेपाल पुलिस ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी। सभी वापस आकर भारतीय सीमा पर स्थित कोविड हेल्प डेस्क पर अपनी जांच कराए तो सभी निगेटिव निकले। लेकिन नेपाल के स्वास्थ कर्मियों ने किसी को प्रवेश नहीं दिया। बस के गाइड विरजु कुमार निवासी नौतनवां ने बताया कि 45 राजस्थान के तीर्थ यात्रियों से भरी बस में तीन लोग नेपाल में कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, भारत में उनकी जांच हुई सभी निगेटिव मिले। इसकी सूचना देने के बाद भी सभी को नेपाल में प्रवेश नहीं मिला और सभी भारतीय तीर्थ यात्री वापस चले गए। चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की नेपाल की जांच के दौरान सभी को पॉजिटिव पाया गया जबकि भारत में उनकी जांच हुई तो सभी निगेटिव पाए गए। लिहाजा नेपाल में उन्हें प्रवेश नहीं मिला सभी अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें