84 किलोमीटर खुली सीमा पर कड़ा पहरा
सीमा पर सीसीटीवी कैमरे से भीरखी जा रही नजर
सोनौली। महराजगंज होली रमजान पर्व के त्योहार और नेपाल में सांसद चुवान के लिए पांच मार्च को होने वाले मतदान को लेकर भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने दिन के साथ-साथ रात में गश्त बढ़ा दी है। सीमा पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। होली के त्योहार को देखते हुए जगह-जगह पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिस ने सीओ नौतनवा के नेतृत्व में पेट्रोलिंग करके लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। किसी तरह की कोई देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सके इसको लेकर एसएसबी को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। भारत-नेपाल सीमावर्ती गांव में कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों को रोकने एवं देश विरोधी तत्वों से निपटने के लिए सीमावर्ती नगर कस्बों में पुलिस और एसएसबी ने गश्त कर सघन जांच किया नेपाल से आने और जाने वाले यात्रियों से सीमा के मुख्य गेट पर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
सरहद पार करने वालों की हो रही सघन जांच
होली पर्व और नेपाल में चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सोनौली, खनुवा, भगवानपुर जैसे प्रमुख सीमा के अलावा खुली सीमा के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच व तलाशी अभियान चला रही है। नेपाल से सटे जनपद में एसएसबी की 66वीं व 22वीं बटालियन के जवानों ने सरहद पर गश्त बढ़ा दी है। कोल्हुई, भगवानपुर, खनुआ, शेख फरेंदा, बरगदवा, हरदीडाली, श्यामकाट, सुंडी, छपवा, संपतिहा व चंडीथान, बरगदवा, परसामलिक, ठूठीबारी, लक्ष्मीनगर, निचलौल समेत दर्जनों गांव के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी जवान, पुलिस कर्मी व अन्य खुफिया विभाग के लोग चौकस हैं। साथ ही भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ किया जा रहा है।